Mahindra ने आखिरकार अपनी मच अवेटेड कार XUV700 से पर्दा उठा दिया है.
XUV700 का एक्सटीरियर लुक
कार के अट्रैक्टिव डिजाइन की बात करें तो XUV700 में दोनों ओर सी-शेप्ड ट्विन एलईडी डीआरएल के साथ स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स हैं. फ्लश-फिटेड दरवाज़े के हैंडल इसकी खासियत है और XUV700 को बहुत आधुनिक बनाते हैं. बूट लिड पर महिंद्रा के नए ‘ट्विन पीक्स’ लोगो को देखा जा सकता है.
XUV700 का इंटीरियर और फीचर्स
XUV700 के सेंटर में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. ये SUV कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एमेजॉन एलेक्सा कॉम्पैटिबिलिटी के लिए एड्रेनॉक्स सूट भी शुरू करती है जो वॉयस कमांड का उपयोग करके सनरूफ को ऑपरेट कर सकती है. XUV700 की एक स्मार्ट Speciality ये है कि बेहतर एंट्री के लिए आगे की सीट अपने आप पीछे हट जाती है.
XUV700 के सिक्योरिटी फीचर
XUV700 में फ्रंट और रियर साइड एयरबैग, ABS, EBD, रिवर्स कैमरा, 360-डिग्री सराउंड व्यू जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इस कार में ऑटो-बूस्टर हेडलैम्प्स, ड्राइवर की नींद का पता लगाना, जैसे पर्सनल सिक्योरिटी फीचर्स भी शामिल हैं.
XUV700 की कीमत 11.99 हजार से शुरू होगी.