Mahindra की मच अवेटेड कार XUV700 इंडियन मार्केट में ग्रैंड एंट्री के लिए तैयार है. देश की दिग्गज कार निर्माता अपनी इस नई फ्लैगशिप SUV को 14 अगस्त शाम 4 बजे ग्लोबली पेश करेगी. कंपनी की तरफ से इसका टीजर पहले ही लॉन्च कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra XUV700 में क्या कुछ होगा खास. आइए जानते हैं...
- XUV700 पहली गाड़ी होगी जिसमें Mahindra का नया लोगो होगा
- वॉयस कमांड के जरिए गाड़ी के सनरूफ को खोल सकेंगे
- नए फीचर्स में ओवरस्पीडिंग पर वार्निंग नोटिफिकेशन मिलेगा
- सिग्नेचर स्टाइल क्रोम ग्रिल, अग्रेसिव लुक वाले LED हेडलैंप्स दिए जाएंगे
- बड़े अलॉय व्हील्स के अलावा C-शेप्ड रैपअराउंड LED टेल लाइट्स भी इस कार में होंगे