Mahindra & Mahindra भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Mahindra XUV700 को लॉन्च करने के लिए तैयार है. यह भारतीय बाजार में XUV500 की जगह लेगी. महिंद्रा के ने कहा कि XUV700 के लॉन्च के बाद कंपनी XUV500 का प्रॉडक्शन भारत में बंद कर देगी. Mahindra XUV500 कंपनी की वही फ्लैगशिप एसयूवी है, जिसे महिंद्रा ने साल 2011 में 15 लाख रुपये से कम के सेगमेंट में भारतीय बाजार में उतारा था. उस वक्त इस सेगमेंट में यह एक लोकप्रिय एसयूवी थी, लेकिन Hyundai Creta, Kia Seltos, और Jeep Compass जैसी एसयूवी के आने के बाद इसकी बिक्री में काफी गिरवट दर्ज की गई.
बता दें कि कंपनी अपनी XUV700 एसयूवी को इस साल भारत में लॉन्च करने वाली है. हालांकि, यह कब लॉन्च होगी इसको लेकर अभी कंपनी ने कोई डेट अनाउंस नहीं किया है.