Mahindra की गाड़ियां हुईं महंगी, प्रीमियम एसयूवी Thar की प्राइस 92 हजार रुपये तक बढ़ाई गयी

Updated : Jul 09, 2021 21:36
|
Editorji News Desk

Mahindra Thar price hike: महंगायी की मार देश की ऑटो इंडस्ट्री पर भी पड़ी है. लीडिंग व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Mahindra and Mahindra ने अपने यात्री वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत में करीब 2 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान किया है पर अपनी सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोडर एसयूवी Thar सेकेंड जनरेशन की कीमत 7 फीसदी तक बढ़ाई है.

Mahindra Thar price hike

महिंद्रा ने अन्य वाहन निर्माताओं की तरह प्रॉडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी को इस प्राइस हाइक की वजह बतायी है. महिंद्रा थार की प्राइस 12.79 लाख रुपये से शुरू होकर और 15.08 रुपये लाख तक जाती है. Thar की कीमत में 32 हजार रुपये से 92 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है. 

Mahindra Thar features

महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार की दिवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डिलीवरी के लिए वेटिंग पीरियड होने के बावजूद लोग इसी को खरीदना पसंद कर रहे थे. ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में महिंद्रा थार को 4 स्टार रेटिंग मिली थी. यह प्रीमियम एसयूवी लोगों को कई वजहों से पसंद है. एसयूवी का एक्सटीरियर जितनी इवॉल्यूशनरी है इसकी केबिन भी उतनी ही स्टाइलिश है. इस दमदार SUV में दो इंजन विकल्प हैं. इनमें से एक 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, वहीं दूसरा 2.2 लीटर डीजल इंजन है. दोनों इंजनों के साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है. महिंद्रा थार में आपको 2 सीटिंग के ऑप्शन देखने को मिलते हैं, जिसमें पहला 6 सीटर का है. दूसरे ऑप्शन में 4 सीटर है, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों में फ्रंट फेसिंग दो-दो सीट मिलती है. 

Mahindra Thar

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!