महिंद्रा की न्यू थार 2020 की बुकिंग 2 अक्टूबर से, जानें फीचर्स और कीमत

Updated : Sep 29, 2020 03:11
|
Editorji News Desk

महिंद्रा अपनी ऑफ-रोड SUV थार-2020 अगले महीने 2 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है. लॉन्चिंग के साथ ही आप इसकी प्री-बुकिंग भी कर सकेंगे. पुराने मॉडल के मुकाबले थार 2020 को ज्यादा अट्रैक्टिव, मॉर्डन, पावरफुल और सेफ बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक न्यू थार में एक तरफ जहां आपको ज्यादा स्पेस मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं.

इसे 6 कलर वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए रूफ माउंटेड स्पीकर्स मौजूद हैं. इसके अलावा न्यू थार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल एयर बैग्स के साथ दूसरे फीचर्स भी मौजूद होंगे.

कीमत की बात करें तो इसकी आधिकारिक घोषणा भी 2 अक्टूबर को ही होगी, लेकिन लीक रिपोर्टों की मानें तो इसके बेस वैरिएंट की कीमत 9.75 लाख रुपए और टॉप वैरिएंट की कीमत 12.25 लाख रुपए हो सकती है. 

 

MahindraTHAR2 अक्टूबरप्री-बुकिंग

Recommended For You