महिंद्रा की न्यू जनरेशन थार की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच महिंद्रा थार को लेकर एक और गुड न्यूज है. ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में नई महिंद्रा थार को 4 स्टार रेटिंग मिली है. जो कि सुरक्षा के लिहाज से बेहतर है. NCAP की रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली है . बता दें, लॉन्चिंग के समय से ही महिंद्रा थार की बुकिंग बढ़ती जा रही है.