देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा नए लोगों के साथ अब नजर आएगी. महिंद्रा की गाड़ियों में जल्द आपको ये नया नवेला और मॉडर्न लोगो दिखेगा. कंपनी सबसे पहले इस नए Logo को अपनी XUV700 SUV में इस्तेमाल करेगी. ट्विन पीक्स (Twin Peaks) डिज़ाइन वाला ये Logo काफी अट्रैक्टिव और एडवांस लग रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra, अपनी नई नवेली XUV700 को 15 अगस्त को दुनिया के सामने पेश कर सकती है, और इसे आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि ये SUV अपने सेग्मेंट में सबसे पावरफुल होगी.
वहीं, नए Logo को लेकर कंपनी का कहना है कि, "नया लोगो ब्रांड स्टेटमेंट 'एक्सप्लोर द इम्पॉसिबल' को रेखांकित करता है. ये सिर्फ एक लोगो नहीं है, बल्कि महिंद्रा में कायाकल्प की भावना का प्रतिनिधित्व करता है.