Mahindra Bolero Neo भारत में लॉन्च, जानें 8.48 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाले मॉडर्न एसयूवी की खासियत

Updated : Jul 13, 2021 20:50
|
Editorji News Desk

महिंद्रा एंड महिंद्रा की मॉडर्न एसयूवी Mahindra Bolero Neo इंडिया में लॉन्च कर दी गई है. पुरानी बोलेरो और TUV300 की झलक वाली इस एसयूवी के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख 48 हजार रुपये है. ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, जल्द ही इसकी कीमत में इजाफा किया जाएगा.

Mahindra Bolero Neo engine 

Mahindra Bolero Neo SUV में 1.5 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया है. जो 100 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ कंपनी ने 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया है. यह एक रियर-व्हील ड्राइव एसयूवी भी है, जो इसे दूसरी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी से अलग बनाती है. इसमें टीयूवी300 जैसी फ्यूल सेविंग इंजन स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दी गयी है. ये टेक्नोलॉजी एसयूवी के माइलेज को बेहतर बनाने में मदद करती है. इसमें इको ड्राइविंग मोड भी दिया गया है.

Mahindra Bolero Neo features

कंपनी ने अपनी इस एसयूवी में क्लासिक बोलेरो का डिजाइन दिया है पर बोलेरो की बाहरी और प्रीमियम इटालियन इंटीरियर डिजाइन इसे और मॉडर्न लुक देते हैं. नए मॉडल में अपडेटेड ग्रिल, नए फ्रंट बंपर, एलईडी DRL दिए गए हैं. स्टीयरिंग को टिल्ट करने की सुविधा हैं. हाई एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट और रीयर में पावर विंडोज, रिमोट लॉक और कीलेस एंट्री, बढ़ाने लायक बूट स्पेस जैसे कई शानदार फीचर्स हैं. साथ ही इसमें 17.8 सेटीमीटर का टच स्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम लगा है. एसयूवी में हाई स्पीड अलर्ट वॉर्निंग सिस्टम लगा है. इसके अलावा ऑटोमैटिक डोर लॉक, ड्राइवर और उसकी बगल की सीट के लिए डुएल एयरबैग लगे हैं. साथ में फॉलो मी हेडलैम्प, सीट बेल्ट रिमाइंडर भी मौजूद है. इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट जैसी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा.

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!