नए संसद भवन के निर्माण कार्य की वजह से संसद परिसर में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति को अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया गया है. ये मूर्ति संसद भवन के गेट नंबर 1 पर थी जिसे अब गेट नंबर 3 पर रखा गया है. गांधीजी की ये मूर्ति 16 फीट की है जिसे पीतल से बनाया गया था. साल 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने इसका उद्घाटन किया था. बता दें कि साल 1984 में केंद्र सरकार ने इस मूर्ति के डिजाइन के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की थी जिसे राम सुतार नाम के कलाकार ने जीता था. संसद भवन में 16 प्रतिमाएं हैं जिनमें से ज्यादातर राम सुतार ने ही बनाई है.