महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत दी है. ठाकरे सरकार ने कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को अब 2021-22 सत्र के लिए फीस में 15 फीसदी शुल्क (Maharashtra Schools Fee Cut Off) कटौती करने का आदेश दिया है. सरकार की ओर से 12 अगस्त को जारी एक आधिकारिक नोटिस में यह बात कही गई है.
Afghan Taliban War: अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर अब 'तालिबानी राज'
राज्य सरकार के इस फैसले से बड़े पैमाने पर कोरोना काल से पैदा हुई मंदी की मार झेल रहे अभिभावकों फायदा मिलेगा. जारी नोटिस के मुताबिक सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क या स्कूलों द्वारा एकत्र की गई राशि वापस करने के लिए कहा है. स्कूलों को यह राशि या तो अगले महीने या किश्तों में वापस करनी होगी. सरकार ने स्कूलों के मैनेजमेंट को यह भी निर्देश दिया है कि वे छात्रों को ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लास करने से न रोकें. साथ ही अगर वे फीस को जमा करने में असमर्थ हैं तो भी परीक्षा देने दें, उन्हें परीक्षाओं में बैठने से मत रोकें.