महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन: सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मंत्री ने दिए फुल लॉकडाउन के संकेत

Updated : Apr 10, 2021 10:48
|
Editorji News Desk

देश में महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो कोरोना की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा परेशान है. इसी के मद्दनेजर उद्धव सरकार ने राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया है. जिसके पहले दिन शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा. मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाके बांद्रा में भी इस दौरान मार्केट बंद दिखीं और सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आए. बता दें कि सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है. उधर कांग्रेस नेता और उद्धव सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने संकेत दिए हैं कि कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य में 3 हफ्तों का कड़ा लॉकडाउन लगाया जा सकता है.

 

Uddhav governmentCovid +veUddhav ThackerayLOCKDOWNweekendcorona virusMaharahstra

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या