महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश में आसमान से बरसी आफत
Updated : Jul 04, 2019 10:26
|
Editorji News Desk
महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश में आसमान से आफत बरस रही है. मध्यप्रदेश के दमोह में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. यहां के 20 गावों का संपर्क कट गया है. हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है मॉनसून ने पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर लिया है. जिसकी वजह से गुरुवार को 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है...विभाग ने चेताया है कि कई जगहों पर एक ही दिन में करीब 65 मिलीमीटर बारिश हो सकती है.
Recommended For You