महाराष्ट्र: नांदेड़ में होला मोहल्ला हिंसा में 18 लोग गिरफ्तार, 410 लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज

Updated : Mar 30, 2021 06:50
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र के नांदेड़ में होला मोहल्ला को लेकर हुई हिंसा के बाद पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस मामले में 410 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.  दरअसल नांदेड़  में होला मोहल्ला (Hola Mohalla) के जुलूस की इजाजत नहीं मिलने पर लोग भड़क गए थे. गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया था जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर है. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की. दरअसल कोरोना की वजह से पुलिस ने होला मोहल्ला जुलूस नहीं निकालने को कहा था. शुरू में तो सब ठीक रहा लेकिन शाम 4 बजे करीब करीब 300 युवक गुरुद्वारे के पास इकट्ठा हुए और जुलूस निकालने पर अड़ गए. पुलिस के साथ उनकी बहस हुई और फिर हंगामा शुरू हो गया. गुस्साए युवकों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

 

MaharashtraPolicemanHola Mohalla

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या