Maharashtra: कांग्रेस के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का बयान, बोले- उद्धव ठाकरे को बनना चाहिए पीएम

Updated : Jul 19, 2021 16:46
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र (Maharashtra ) में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के बयानों की वजह से उठे विवाद के बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण (prithviraj chavan) ने उद्धव ठाकरे की तरीफ में कसीदे पढ़े हैं. चव्हाण ने कहा कि उद्धव ठाकरे को प्रधानमंत्री बनना चाहिए, अगर महाराष्ट्र से कोई नेता पीएम बनता है तो इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती है. चव्हाण ने ठाकरे के प्रशासन के मॉडल की तारीफ करते हुए उन्हें एक लोकप्रिय नेता बताया. इसके साथ ही चव्हाण ने पीएम मोदी के गवर्नेंस के मॉडल को लेकर सवाल उठाए और कहा कि पीएम मोदी का भरोसा सिर्फ पब्लिसिटी में ही रहता है. चव्हाण ने कहा कि 4 दिन के लिए टीकाकरण को रोक दिया गया और 5वें दिन उसका रिकॉर्ड बना दिया गया. चव्हाण ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में पीएम मोदी और उनकी टीम की अकर्मण्यता का खामियाजा बहुत सारे लोगों को अपनों की मौत से चुकाना पड़ा.

दरअसल चव्हाण का बयान ऐसे समय पर आया है जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बयान दिया था कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर बहुमत में नज़र आएगी. इस पर भी चव्हाण ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पटोले के बयानों का मकसद गठबंधन सरकार को लेकर कुछ कहना नबीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्तओं को प्रोत्साहित करना था.

ये भी पढ़ें: कैप्टन ने सभी विधायकों और सांसदों को लंच पर बुलाया, सिद्धू को न्यौता नहीं

Maharashtra CongressUddhav Thackeray

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'