महाराष्ट्र: पालघर की रबर फैक्ट्री में लगी आग, सैकड़ों पाइप और एक केमिकल टैंकर जलकर हुआ खाक

Updated : May 13, 2021 20:14
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर तारापुर MIDC इलाके में गुरुवार दोपहर एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में वहां रखे रबर के सैकड़ों बड़े पाइप इसकी चपेट में आ गए. आग इतनी भीषण थी कि ये पास खड़े एक केमिकल से भरे टैंकर तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल होती चली गई. आग की भयावहता का अंदाजा फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं को देखकर लगाया जा सकता है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी. रबर मटेरियल होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

PalgharFire

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या