12th Board Exams: यूपी के बाद अब महाराष्ट्र ने भी रद्द किए इम्तेहान, रिजल्ट पर चल रहा मंथन

Updated : Jun 03, 2021 19:02
|
ANI

CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद कई राज्यों ने अपने यहां भी 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है. अब इसमें कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र (Mahrashtra Cancels 12th Board Exams) भी शामिल हो गया है. सीएम उद्धव ठाकरे के साथ डिजास्टर मैनेजमेंट की गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें इसे मंजूरी दी गई. यूं तो महाराष्ट्र सरकार ने 12वीं के इम्तेहान पहले ही रोक दिए थे, अब केंद्र के फैसले के बाद इसे रद्द करने का औपचारिक ऐलान हुआ है. महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के चलते पहले ही 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी. अब इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. 

केंद्रीय बोर्ड CBSE के अलावा अब तक महाराष्ट्र, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों ने अपने यहां 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. इन राज्यों में पिछले महीने 10वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने का फैसला लिया गया था. 

Maharahstra10TH AND 12THboard exams cancelledUddhav

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या