महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक रिहायशी इमारत की स्लैब गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. वहीं मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है,जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है. जानकारी के मुताबिक उल्हासनगर के सिद्धि इमारत के एक भाग अचानक भरभराकर कर गिर गया. अचानक हुए हादसे से अफरा तफरी मच गई. खबर मिलते ही ठाणे महानगरपालिका और TDRF की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंची दमकल विभाग (Fire Brigade ) की टीम ने मलबे में दबे हुए 7 शव को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि ये इमारत करीब 26 साल पुरानी थी. हादसे के बाद बिल्डिंग सील कर दी गई है. घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे ने 5 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है. इमारत कैसे गिरी इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.