महाराष्ट्र (MAHARASHTRA) के गढचिरौली में सोमवार को C60 कमांडो (C60 COMMANDO) और नक्सलियों (NAXALITES) के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए हैं. गढ़चिरौली के एसपी के मुताबिक खेड़ा तालुका के खोब्रा मेढ़ा के जंगल में पेट्रोलिंग करने गए सी60 कमांडो की टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई.
जानकारी दी गई कि इस ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए. इलाके में C60 कमांडो की टीम सर्च ऑपरेशन भी चला रही है.