महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां उल्हासनगर में एक चार मंजिला आवासीय इमारत का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतकों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है. जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है. वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने इस हादसे के बाद कम से कम 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि ये हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर हुई.