महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को एक केमिकल प्लांट में भयकंर आग लग (massive fire incident) गई. घोटावाड़े फाटा इलाके में हुए इस हादसे में 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग (5 people missing) लापता हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी रेस्क्यू में जुटे गए.
दमकल विभाग (Fire Department) के मुताबिक हादसे के समय प्लांट में 37 कर्मचारी काम कर रहे थे. इन में से 20 को सुरक्षित बचा (20 have been rescued) लिया गया है, जबकि अन्य के या तो शव मिले हैं या फिर वो लापता हैं. वहीं फैक्ट्री से निकलने वाला गहरा काला धुआं आसपास के इलाके मे फैल रहा है. फिलहाल आग लगने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल है, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ.