मध्यप्रदेश: सीधी बस हादसे में और 3 शव मिले, मरने वालों की संख्या 50 पहुंची

Updated : Feb 17, 2021 10:46
|
Editorji News Desk

मध्यप्रदेश के सीधी में हुए बस हादसे में अब मरने वालों की तादाद बढ़कर 50 हो गई है. बुधावर सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 3 शव और नहर से निकाले गए है. जिले के SP रविन्द्र कुमार चौधरी ने इसकी पुष्टि की है. मरने वाले 50 लोगों में 21 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं. हादसे में राहत और बचाव का काम अभी जारी है. इस घटना में अबतक सात लोगों को बचाया भी जा चुका है. बता दें कि मंगलवार सुबह सीधी से सतना जा रही एक बस अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी थी. हादसे के पीछे ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है. पीड़ितों के मुताबिक ना केवल बस में जरूरत से ज्यादा सवारियां बिठाई गईं थीं बल्कि ड्राइवर इसे चला भी गैर जिम्मेदाराना तरीके से रहा था.

मध्य प्रदेशसीधी बस हादसारेस्क्यू ऑपरेशनहादसा

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या