कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र के तीन नए कृषि कानून के खिलाफ 4 मार्च से राज्य में गैर राजनीतिक किसान महापंचायत बुलाई है.इस किसान महापंचायत की शुरुआत रतलाम जिले से है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान संगठन और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ हिंदू महासभा को भी न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि कि किसान महापंचायत के मंच से कोई राजनीतिक बात नहीं होगी. किसान नेता और राजनीतिक नेता एक साथ बैठेंगे और नए कृषि कानूनों में खामियों के बारे में बताएंगे. दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस महापंचायत के लिए सपा-बसपा-सीपीआई समेत आम आदमी पार्टी और 26 किसान संगठनों से बात की गई है.