मालदीव इन दिनों बॉलीवुड सितारों का फेवरेट वेकेशन डेस्टिनेशन बना हुआ है. अब यहां छुट्टी मनाने जाने वालों की फेहरिस्त में माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया है. परिवार के साथ मालदीव पहुंचीं धक धक गर्ल ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है.
माधुरी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैलो फ्रॉम पैराडाइज. इससे पहले माधुरी के पति ने भी एक वीडियो शेयर की. वीडियो में माधुरी अपने पति और बेटे के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं.