जितनी सफल अभिनेत्री उतनी ही दर्दनाक है मधुबाला की जिंदगी

Updated : Feb 23, 2021 09:14
|
Editorji News Desk

हिंदी सिनेमा में 50 के दशक की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री मधुबाला का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. वैलेंटाइन डे को जन्मीं मधुबाला को इश्क का दूसरा नाम कहना गलत न होगा. पर क्या आपको पता है मधुबाला का फिल्मी करियर जितना सफल रहा था, उतनी ही परेशानियां उन्हें अपनी निजी जिंदगी में झेलनी पड़ी थी. मधुबाला का नाम डायरेक्टर कमाल अमरोही और दिलीप कुमार से जुड़ा था. हालांकि उनका रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया. साल 1956 में मधुबाला की मुलाकात किशोर कुमार से हुई. 1960 में दोनों की शादी हो गई. मधुबाला के दिल में ही छेद नहीं था बल्कि उन्हें फेफड़ों की भी परेशानी थी. इसके अलावा उन्हें एक और गंभीर बीमारी थी जिसमें उनके शरीर में आवश्यक मात्रा से ज्यादा खून बनने लगता था और ये खून उनकी नाक और मुंह से बाहर आता था. मधुबाला नौ सालों तक बिस्तर पर पड़ी रहीं. कुछ असफल रिश्ते और दिल की बीमारी से जूझती मधुबाला ने 23 फरवरी, 1969 को महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.

Madhubala

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब