इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन यानी ICEA और EY की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार भारत 2021-26 तक करीब आठ लाख करोड़ रुपये के मदरबोर्ड का एक्सपोर्ट कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019-20 में मोबाइल फोन के लिए 1,100 करोड़ रुपये के मदर बोर्ड यानी प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली, PCBA का एक्सपोर्ट हुआ था और 2020-21 में 2,200 करोड़ रुपये के PCBA एक्सपोर्ट होने का अनुमान है. आपको बता दें कि अभी तक ज्यादातर देश चीन और वियतनाम से मदरबोर्ड मंगाते थे.