Bihar Minister Resignation: मदन सहनी ने कहा- चपरासी तक नहीं सुनते बात, ऐसे में काम करना मु्श्किल

Updated : Jul 01, 2021 22:25
|
Editorji News Desk

बिहार की नीतीश सरकार (Bihar Minister Resigns) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी (Madan Sahni Resigns) ने गुरुवार को अफसरशाही और कथित तानाशाही से तंग आकर इस्तीफे की पेशकश की है. मंत्री का कहना है कि उनकी चपरासी तक नहीं सुनता. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे और बने रहेंगे. सहनी ने कहा कि विभाग में मंत्रियों की कोई नहीं सुनता है और सारे कानून नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. मंत्री ने कहा कि ये सिर्फ उनकी हालत नहीं है बल्कि बिहार में किसी भी मंत्री की कोई अधिकारी नहीं सुनता. मदन साहनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है, और इसीलिए अब उन्होंने इस्तीफे का मन बना लिया है.

वहीं मदन सहनी को इस मसले पर जीतन राम मांझी का साथ मिला है, उन्होंने कहा कि ये मुद्दा वो नीतीश कुमार के सामने भी उठा चुके हैं. इस मसले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है और कहा कि गिरी हुई सरकार का गिरना तय है.

Nitishbihar government

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'