Ludo King: बहुत पहले गेम्स की दो कैटगरी होती थी फिर नई कैटगरी आई, ऑनलाइन गेम्स की. ऑनलाइन गेम्स में मेड इन इंडिया गूगल को इतना पसंद किया गया कि इसने बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. मल्टीप्लेयर इस गेम को दुनियाभर में 500 मिलियन यानी 50 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. ये उपलब्धि लुडो किंग ने साल 2020 के दिसंबर में ही हासिल कर चुका है.
Lockdown की पसंदीदा गेम Ludo King साल 2021 में लगातार नए फीचर्स के साथ खुद को अपडेट कर रहा है. जिसमें सबसे मजेदार मास्क मोड अपडेट है. बता दें कि इस गेम को लॉकडाउन में सबसे ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है. लूडो किंग 30 देशों में खेला जाता है और 14 भाषाओं में उपलब्ध है. लॉकडाउन के दौरान, लगभग 320 मिलियन लोगों ने कहा है कि उन्होंने इस गेम को खेला है.