Lucknow Girl: लखनऊ थप्पड़कांड के वायरल वीडियो (viral video) को देख ज्यादातर लोगों के जेहन में एक ही सवाल आता है कि, आखिर जब कैब ड्राइवर (Cab Driver Slapped) सआदत अली की कोई गलती नहीं थी तो वो चुपचाप इतने थप्पड़ क्यों खाता रहा. उसने पलट कर इन थप्पड़ों का जवाब क्यों नहीं दिया? अब सआदत ने इस सवाल का जवाब दिया है. उनका कहना है कि अगर वो लड़की 25 थप्पड़ भी मारती तो मैं खा लेता. क्योंकि मेरी मां ने मुझे लड़कियों पर हाथ उठाना नहीं सिखाया है.
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनसे हर कोई यहां तक कि 6 साल के बच्चे भी सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने लड़की पर हाथ क्यों नहीं उठाया. लेकिन मैं यही कहना चाहता हूं कि मेरे साथ जिन्होंने मारपीट की है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए. कैब ड्राइवर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. साथ ही उनकी गाड़ी को भी तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है.
इससे पहले आरोपी लड़की प्रियदर्शिनी (priyadarshini) से भी लखनऊ पुलिस ने पूछताछ की, लड़की ने कैब ड्राइवर को इतना ज्यादा मारने पर कहा कि, मैंने बहुत हाथ कंट्रोल करके मारा था, वर्ना 22 की जगह 25 थप्पड़ मारती.