वेब सीरीज 'तांडव' में सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों को लेकर दर्ज FIR पर लखनऊ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. लखनऊ पुलिस की टीम मंगलवार को आरोपी डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम के ओरिजनल कन्टेंट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित से पूछताछ करेगी. बता दें सोमवार को इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम सड़क मार्ग से लखनऊ से मुंबई के लिए रवाना हुई है.