Beer in Hospital: लखनऊ के 45 'फर्जी' अस्पतालों पर छापा, दवाओं की जगह फ्रिज में मिली बीयर

Updated : Jul 20, 2021 14:45
|
ANI

Beer in Lucknow Hospitals: लखनऊ में प्रशासन ने बिना तय मानकों के चलाए जा रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की. यहां अलग अलग इलाकों से 45 अस्पतालों पर (Private Hospitals Raid) जिला प्रशासन की 6 टीमों ने रविवार को छापा मारा है. ज्यादातर अस्पतालों के पास लाइसेंस भी नहीं था और कुछेक के पास एक्सपार्य्ड लाइसेंस था.

Viral Video: दिल्ली में द्वारका में सड़क में धंसी कार, क्रेन से खींचकर निकाला गया बाहर 

अस्पतालों की बदइंतजामी का आलम ये कि बीएससी पास संचालक ही मरीज़ों का इलाज करते दिखाई दिए और एक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के फ्रिज में दवाओं की जगह बीयर की बोतलें मिलीं. डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने 29 अस्पतालों के खिलाफ नोटिस जारी किया है, साथ ही इन सभी अस्पतालों के प्रशासन को ये चेतावनी दी गई है कि अगर अस्पताल प्रशासन ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो इन सभी के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी.

जिन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई उनमें न्यू एशियन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, मेरिटस हॉस्पिटल, मेडिप्लस एंड ट्रॉमा सेंटर, सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, श्री रमेश जन सेवार्थ हॉस्पिटल जैसे कई हॉस्पिटल हैं जो कि बिना तय मानकों के ही चलाए जा रहे थे

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या