देश में चार दिनों के बाद कोरोना वायरस के नए केसों (New cases of corona virus) की संख्या सवा लाख से कम हुई है लेकिन मौतों की रफ्तार काबू में आती नहीं दिख रही है....केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक भारत में 24 घंटे में एक लाख 20 हजार 529 नए केस आए जबकि इसी दौरान 3,380 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया.
मौत के आंकड़े (Death figures) चिंता बढ़ाने वाले हैं क्योंकि गुरुवार को देश में इस महामारी ने 2,713 और बुधवार को 2887 मरीजों की जान ली थी. हालांकि अच्छी बात ये है कि देश में 59 दिनों बाद इतने कम केस आए हैं. इससे पहले 8 अप्रैल को 1.15 लाख केस दर्ज किए गए थे. 24 घंटे में 1 लाख 97 हजार 894 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में फिलहाल 15 लाख 55 हजार 248 एक्टिव केस है. 24 घंटे में 73 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं. वैक्सीनेशन के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है. बीते 24 घंटे में 36 लाख 50 हजार टीके लगाए गए हैं. जिससे देश में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा बढ़कर 22 करोड़ 78 लाख 60 हजार हो चुका है.