IPL विस्तार को लेकर द्रविड़ का बयान, बोले- देश में टैलेंट की कमी नहीं

Updated : Nov 14, 2020 15:35
|
Editorji News Desk

IPL के अगले सीजन में नई टीम शामिल करने की खबरें लगातार चल रही हैं. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने इसपर टिप्पणी की है. राहुल द्रविड़ का मानना है की IPL में टीम के बढ़ने से ज्यादा युवाओं को मौका मिल पाएगा. द्रविड़ ने कहा कि जिस जगह पर मैं हूं वहां से तो देख पा रहा हूं कि भारत में कई सारे टैलेंटेड खिलाड़ी आ रहे हैं. मुझे लगता है कि अब हम IPL को और बड़ा बनाने के लिए तैयार हैं. द्रविड़ ने कहा कि मुझे फ्रेंचाइजी के बारे में तो पता नहीं है लेकिन टैलेंट के लिहाज से तो हम बिल्कुल तैयार हैं. बता दें ऐसी चर्चा है कि 2021 के IPL में आठ की जगह नौ टीमें होंगी और जिसे 2023 तक 10 टीमों का टूर्नामेंट किया जा सकता है. द्रविड़ ने राजस्थान के मालिक मनोज बडाले और क्रिकेटर के बाद प्रसारणकर्ता बने साइमन ह्यूज की किताब 'ए न्यू इनिंग' के वर्चुअल लांच के मौके पर यह बात कही.

cricketRahulIPLराहुल द्रविड़क्रिकेट

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video