India vs England Lords Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने 298/8 पर दूसरी पारी घोषित कर दी. इस लिहाज से भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रनों का टारगेट रखा है.
Lords Test के चौथे दिन बॉल टेंपरिंग! सहवाग ने उठाए सवाल, ब्रॉड ने दिया ये जवाब
मोहम्मद शमी (Mohammad shami) 56 और जसप्रीत बुमराह 34 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. शमी ने इस मैच में मोइन अली की गेंद पर छक्का जड़कर अपने टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी पूरी की. इसके साथ ही शमी ने अपना पिछला हाईएस्ट स्कोर 51 रन को भी पीछे छोड़ दिया है.
13 साल में पहली बार भारत के बल्लेबाजों ने 9वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है. इससे पहले 2008 के पर्थ टेस्ट में 9वें विकेट के लिए लक्ष्मण और आरपी सिंह ने अर्धशतकीय साझेदारी की थी. बता दें कि भारत ने पहली पारी में 364 और इंग्लैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे.