हुआ चमत्कार, HIV एड्स से पूरी तरह ठीक हो गया मरीज़

Updated : Mar 06, 2019 16:24
|
Editorji News Desk
लाइलाज और जानलेवा बीमारी एड्स से पीड़ित लोगों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. लंदन में एक एड्स मरीज बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद बिल्कुल ठीक हो गया है. ऐसा चमत्कार दुनिया में दूसरी बार हुआ है जब एड्स का कोई मरीज इलाज के बाद ठीक हुआ हो, इससे पहले जर्मनी के बर्लिन में भी एक एड्स मरीज का इसी तरह से सफल इलाज हुआ था. लंदन के पेशेंट को ठीक करने वाले डॉक्टरों ने बताया है कि जिस डोनर का बोन मैरो लिया गया है वो बेहद खास है और उसमें HIV से लड़ने की शक्ति है. ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को 18 महीनों तक दवाई दी गई और तीन सालों तक खास देखरेख में रखा गया. दवाई बंद होने के डेढ़ साल बाद जांच में HIV वायरस नहीं पाया गया. इससे डॉक्टर्स और रिसर्च को ये आशा है कि जल्द ही एड्स को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है.
चमत्कारHIV एड्सलंदनएचआईवीइंजेक्शनपीड़ितडॉक्टर

Recommended For You