PNB घोटाले में वांटेड नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को लंदन कोर्ट ने दी मंज़ूरी, पर कुछ पेंच अभी हैं बाकी

Updated : Feb 25, 2021 16:52
|
Editorji News Desk

दो साल की सुनवाई के बाद आखिरकार लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने PNB घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर गुरुवार को फैसला सुना दिया. अदालत ने नीरव की अर्जी ठुकराते हुए उसे भारत प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी.

कोर्ट ने कहा कि नीरव मोदी ने सबूत नष्ट करने और गवाहों को डराने के लिए साजिश की और उस के खिलाफ भारत में एक मामला है जिसका उसे जवाब देना है. हालांकि अभी नीरव को भारत लाए जाने पर कुछ पेंच है.

पहला तो ये कि इस आदेश के खिलाफ नीरव मोदी ब्रिटेन के हाई कोर्ट में अपील दायर कर सकता है जिसके बाद फिर से पूरा प्रोसेस चलेगा.

दूसरा ये कि लंदन की अदालत का फैसला ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के पास जाएगा और उसकी मंजूरी के बाद ही प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होगा.

मोदी को 13 मार्च 2019 को लंदन में गिरफ्तार किया गया था, उस पर पंजाब नेशनल बैंक में 14 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है और वो भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉंड्रिंग के मामले में वांटेड हैं.

Nirav modiPNB Scam CaseNirav Modi ExtraditionPNB Fraud

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?