UP Lockdown: कोरोनावायरस (Coronavirus) के घटते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार को भी लॉकडाउन हटाने का फैसला सुनाया है. नए आदेश के बाद अब रविवार को भी बाजार खोले जा सकेंगे. राज्यभर में लगने वाली साप्ताहिक बंदी से लोगों को राहत मिली है. हालांकि कोरोना के प्रोटोकॉल का अभी भी पालन करना होगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी.
इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसमें ढील देकर शनिवार को अनलॉक का ऐलान किया था, और अब संडे को भी सबकुछ खुला रहेगा.
वहीं दूसरी तरफ 23 अगस्त से यूपी में छठी कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं, तो वहीं पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए 1 सितंबर से स्कूल खुलेंगे. 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए 16 अगस्त से ही स्कूल खोले जा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: UttarPradesh: कुश्ती समेत 2 खेलों को गोद लेगी योगी सरकार, मेरठ में बनेगा खेल विश्वविद्यालय