ऑस्ट्रेलिया: एक शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव तो 20 लाख लोगों पर थोपा 5 दिन का लॉकडाउन

Updated : Feb 01, 2021 21:56
|
Editorji News Desk

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में एक सिक्योरिटी स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे इलाके में पांच दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है. प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए इस दौरान पर्थ मेट्रोपॉलिटन एरिया और साउथ वेस्ट रीजन में लॉकडाउन का ऐलान किया. बता दें कि इस एरिया में करीब 20 लाख लोग रहते हैं, जो अब पूरी तरह लॉकडाउन में रहेंगे. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर मार्क मैकगोवन ने आदेश दिया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को सिर्फ जरूरी खरीदारी, एक्सरसाइज और नौकरी के लिए ही घरों से निकलने की अनुमति होगी. वहीं स्कूल, इंटरटेनमेंट वेन्यू और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. मैकगोवन के मुताबिक, स्थिति बहुत गंभीर है और हमारी कोशिश है कि इस वायरस को फैलने से रोका जाए.

ऑस्ट्रेलियाकोरोन वायरसकोरोना पॉजिटिवलॉकडाउनसिक्योरिटी स्टाफ

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?