लोकजनशक्ति पार्टी (LJP Split) में चाचा और भतीजे (Chirag Paswan Vs Pashupati Paras) में मचे घमासान के बीच चिराग पासवान (Chirag paswan) ने प्रेस कांफ्रेंस कर चाचा पशुपति पारस (Pashupati Paras) और CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा. चिराग ने कहा कि उनका गठबंधन नीतीश कुमार की वजह से टूटा और उन्हें नीतीश कुमार की गलत नीतियों के आगे नतमस्तक होना मंजूर नहीं था. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार तब से ही पार्टी तोड़ने की कोशिश में जुटे थे जब पापा यानि रामविलास पासवान ICU में थे.
बाइट- चिराग
चिराग ने चाचा पर भी निशाना साधा और बोले कि उन्होंने चुनाव में कोई योगदान नहीं दिया, पार्टी के लिए कोई काम नहीं किया. उन्हें गलत तरीके से पार्टी का नेता बनाया गया है और इसके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को भी उन्होंने चिट्ठी लिखी है. चिराग ने कहा कि पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी भी वही हैं.
बाइट- चिराग
चिराग पासवान ने कहा कि ये लड़ाई लंबी है और वो इसे हर मोर्चे पर लड़ेंगे.