NDA में सीट बंटवारे के बीच LJP ने फिर कहा- चिराग हैं CM कैंडिडेट

Updated : Sep 29, 2020 21:44
|
Editorji News Desk

बिहार चुनाव में सीटों पर खींचतान के बीच लोजपा ने एक बार फिर नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि पार्टी प्रमुख चिराग पासवान पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. ये बात LJP के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ने कही. 

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो रही है. लेकिन महागठबंधन के साथ साथ एनडीए में भी सीटों पर तकरार जारी है. लोक जनशक्ति पार्टी ने एनडीए में विधानसभा चुनाव के लिए 42 सीटों की मांग रखी है, लेकिन अभी बीजेपी-जदयू की ओर से कुछ फाइनल नहीं हुआ है.

चिराग पासवानLJPNDA

Recommended For You