हरिद्वार में बेखौफ शराब माफिया, पुलिस टीम पर किया हमला
Updated : Jun 26, 2019 18:33
|
Editorji News Desk
हरिद्वार में पुलिस और शराब माफिया के बीच झड़प का एक वीडियो सामने आया है. इसमें शराब माफिया के लोगों ने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, यही नहीं उसकी वर्दी तक फाड़ डाली. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार लोग फरार हैं. खबरों के मुताबिक मंगलवार रात हरिद्वार के रानीपुर के तिबड़ी इलाके में खुलेआम अवैध शराब बेचने की खबर पुलिस को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक स्कूटी पकड़ी जिसकी डिक्की में शराब भरी थी. जब पुलिसकर्मी स्कूटी को थाने ले जाने लगे तो वहां मौजूद शराब माफिया के लोगों ने पुलिस वालों पर हमला बोल दिया.
Recommended For You