Lightning strike: आमेर के वॉच टॉवर पर सेल्फी ले रहे थे लोग...बिजली गिरी, 16 की हुई मौत

Updated : Jul 12, 2021 12:36
|
Editorji News Desk

राजस्थान में सेल्फी का शौक कई लोगों के जानलेवा साबित हुआ है. मामला राजधानी जयपुर (Jaipur) के आमेर महल (Amer Fort) के सामने बने वॉच टॉवर (Watch Tower) का है. यहां रविवार को वॉच टावर पर 12 लोग सेल्फी लेने के लिए चढ़े थे...तभी आसमान से बिजली (Lightning Strike) चमकी और मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई...
बिजली गिरने से टॉवर पर चढ़े लोग पहाड़ी से जंगल में गिर गए थे. आमेर में कुल 16 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा राजस्थान में रविवार को कई और जगह भी आकाशीय बिजली गिरने की खबर है जिसमें, दो अलग अलग जगहों पर 7 बच्चों की मौत हुई है.
दूसरी तरफ इन हादसों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Ashoke Gehlot) ने ट्वीट कर दुख जताया है. सीएम गहलोत ने मारे गए लोगों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है.

JaipurAshok GehlotRajasthanLightning strike

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या