हरियाणा के निकिता तोमर हत्याकांड में तौसीफ-रेहान को उम्रकैद, परिवार ने कहा फैसले से संतुष्ट नहीं 

Updated : Mar 26, 2021 18:06
|
Editorji News Desk

हरियाणा के चर्चित निकिता तोमर (Nikita Tomar) हत्याकांड में फरीदाबाद की फास्टट्रैक कोर्ट ने शुक्रवार को दोषियों को उम्रकैद (Life Imprisonment) की सजा सुनाई है. कोर्ट पहले ही तौसीफ और रेहान को हत्या का दोषी करार दे चुका था. शुक्रवार को सजा के एलान से पहले उसपर हुई बहस में जहां अभियोजन पक्ष ने फांसी की मांग की तो वहीं बचाव पक्ष ने दोषियों के छात्र होने और पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड ना होने की दलील दी. वहीं अब इस फैसले के बाद निकिता की मां ने कहा है कि हम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और आगे अपील करेंगे. 


आपको बता दें कि इकतरफा प्यार के मामले में 26 अक्टूबर 2020 को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी. दोनों दोषियों रेहान और तौसीफ को पुलिस ने वारदात के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था.

FaridabadTauseefNikita Tomar

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या