लैक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई की ओर से आयोजित फिजिटल फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को हुआ. जिसमे फिनाले डिजाइनर के रूप में रुचिका सचदेव ने अपनी ब्रांड bodice का कलेक्शन उतारा.वहीं रुचिका के आउटफिट में अनन्या पांडे शो स्टॉपर बनीं. डिजाइनर रुचिका सचदेव ने अपने कलेक्शन को रेडी सेट प्ले नाम से फिनाले में उतारा. जिसमे अलग-अलग पैटर्न और आकार का इस्तेमाल किया गया था. रनवे पर शो स्टॉपर बनीं अनन्या पांडे खूबसूरत कलरब्लॉक प्लीटेड स्कर्ट के साथ फुल स्लीव क्रॉप टॉप में नजर आईं. इसके साथ ही अनन्या के लुक को स्वेड ब्लॉक हील्स और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया गया था.