कोरोना काल में शुरू हुआ वर्क फ्रॉम होम कई लोगों की जिंदगियों में तबाही मचाए हुए है. अब सोशल मिडिया पर एक ऐसा लेटर (Letter to Boss) वायरल हो रहा है, जो एक दुखी पत्नी की दास्तां बयां करता है. दरअसल, लंबे समय से चल रहे वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) की वजह से एक पत्नी अपने पति की बहुत सी आदतों से परेशान हो चुकी थी. जिसकी वजह से उसने पति के बॉस को एक खत लिखा.
पत्नी ने इस खत में लिखा, प्रिय सर, मैं आपके कर्मचारी मनोज की पत्नी हूं. आपसे गुजारिश है कि, अब उन्हें वर्क फ्रॉम ऑफिस की इजाजत दे दी जाए. वो वैक्सीन की दोनो डोज ले चुके हैं. पत्नी ने आगे लिखा कि, ये आदमी दिन में 10 बार कॉफी पीता है. अलग-अलग कमरों में बैठकर उनमें गंदगी फैला देता है
और बार-बार कुछ न कुछ खाने के लिए भी मांगता रहता है. जिससे वो बेहद परेशान हैं. पत्नी ने लिखा कि अगर जल्दी ही वर्क फ्रॉम होम खत्म नहीं हुआ तो उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगी. अब ये लेटर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने भी ट्विटर पर शेयर किया है. जिसपर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.