साल के अंत तक भारत में 35% से भी कम लोगों का हो पाएगा वैक्सीनेशन: IMF

Updated : May 22, 2021 17:34
|
Editorji News Desk

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर इंटरनेशनल मॉनिट्ररी फंड यानी IMF ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें बताया गया है कि इस महामारी को कब तक खत्म किया जा सकता है. इस नोट में कहा गया कि भारत की 60% आबादी के लिए कोरोना वैक्सीन (Covid vaccine) की 100 करोड़ खुराक की जरूरत होगी. भारत को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन की लगभग 1 अरब डोज के लिए पर्याप्त ऑर्डर देने की जरूरत है. इसके लिए सरकार सप्लाई चेन मजबूत करने और अतिरिक्त उत्पादन क्षमता खड़ी करने के लिए निवेश को प्रोत्साहित करने वाले समझौते कर सकती है.


IMF की तरफ से भारत से केंद्रीय स्तर (Central Government) पर वैक्सीन खरीदने की अपील की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर बिना किसी ग्लोबल वैक्सीनेशन प्लान के सब कुछ वैसा ही चलता रहा जैसे चल रहा है तो 2021 तक भारत में 35 फीसदी से भी कम लोगों को कोरोना का टीका लग पाएगा. ये रिपोर्ट IMF की चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ और इकोनॉमिस्ट रुचिर अग्रवाल ने मिलकर तैयार किया है.

vaccinecorona virusvaccinationIMF ReportIMFCOVID-19

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?