Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro: अपनी IdeaPad सीरीज का विस्तार करते हुए Lenovo ने इंडिया में अपना IdeaPad Slim 5 Pro लॉन्च कर दिया है.
Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस
- Lenovo IdeaPad Slim 5 Pro 14-इंच और 16-इंच की दो स्क्रीन ऑप्शन में आता है.
- नया Lenovo लैपटॉप 11th Genereation इंटेल कोर और AMD Ryzen प्रोसेसर के साथ आया है.
- इसमें 16GB तक DDR4 RAM और 1TB तक SSD स्टोरेज है.
- इसमें Intel Iris Xe या AMD Radeon के साथ-साथ Nvidia GeForce ग्राफिक्स शामिल हैं.
- ये लैपटॉप विंडोज 10 पर चलता है और इसे विंडोज 11 में अपग्रेड किया जा सकता है.
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1 और अन्य पोर्ट शामिल हैं.
- इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर, Face recognition के साथ 720p वेब कैमरा है.
- लैपटॉप में Amzon Alexa और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्टाना सपोर्ट के साथ ड्यूल माइक्रोफोन शामिल हैं.
- 14-इंच वाले मॉडल में 56 घंटे से ज्यादा की बैटरी दी गई है, वहीं 16-इंच डिस्प्ले मॉडल की बैटरी लाइफ 75 घंटे है.
- 14-इंच मॉडल का वजन 1.38 किलोग्राम है और 16 इंच के मॉडल का वजन 1.9 किलोग्राम है.
कीमत, कलर और बिक्री
- लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5 प्रो की भारत में कीमत 77,990 रुपये से शुरू होती है.
- इस लैपटॉप को Lenovo.com, ई-कॉमर्स पोर्टल और ऑफलाइन स्टोर के जरिए स्टॉर्म ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा.