ट्रेंड अलर्ट: सर्दियों के बाद होने वाली शादियों के लिए लहंगा ट्रेंड्स

Updated : Feb 11, 2021 19:57
|
Editorji News Desk

शादी का समय करीब आते आते होने वाली दुल्हन को जिस बात की सबसे ज़्यादा चिंता सताती है वो हैं उनका ऑउटफिट. लहंगा कैसा हो, किस कलर का हो , ट्रेंड क्या चल रहा है ये कुछ सवाल दिमाग में घूमने लगते हैं. आपकी इस चिंता को थोड़ा कम करने के लिए हम यहां शेयर कर रहे हैं लहंगे के कुछ कलर्स, डिज़ाइन्स और वर्क पैटर्न्स जो गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है

रोज प्रिंट
रेड और व्हाइट का ये कॉम्बिनेशन बहुत ही क्लासिक और एलिगेंट है. इस लहंगे पर जिस तरह खूबसूरत गुलाबों का फ्लोरल पैटर्न बनाया गया है वो गर्मियों के मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. आप चाहें तो ऐसे लहंगे के साथ हेवी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं.

परफेक्ट पेस्टल
अगर आप पेस्टल कलर्स की शौकीन हैं तो आप इस तरह का मिंट ग्रीन लहंगा चुन सकती हैं जिस पर गोल्डन थ्रेडवर्क किया गया हो. इस तरह के कलर्स पर आप अपने हिसाब से हेवी या लाइट वर्क करवा सकती हैं.

पेप्लम क्वीन
शादी के लिए सिर्फ आउटफिट का कलर और वर्क ही नहीं बल्कि इसके सिलुएट का ध्यान रखना भी उतना ही ज़रूरी है. ऐसे में इस तरह के लाइट और ईज़ी-ब्रीज़ी लहंगे के साथ क्वीन ऐन नेकलाइन वाली ये पेप्लम चोली बहुत ही अमेज़िंग लगेगी.

फुलकारी फन
व्हाइट और आयवरी जैसे अनकनवेंशनल और नॉन-ट्रेडिशनल कलर्स समर वेडिंग्स के लिए हॉट फेवरेट बनते जा रहे हैं. इन कलर्स पर फ़ुल्कारी वर्क बहुत खूबसूरत लगेगा अगर आप चाहें तो मिरर और गोटा-पत्ती के साथ भी इन कलर्स को ट्राय कर सकती हैं.

trendwedding

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी