मंगलवार को ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई और इसे कभी ना भूलने वाला दिन बताया. पेले ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें नर्स उनके दाहिने हाथ पर वैक्सीन लगा रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए पेले ने लिखा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई और जब तक बाकी लोग वैक्सीन ना लगवा लें तब तक उनके जीवन को बचाने के लिए हम अनुशासन बनाए रखें. पेले ने लोगों से लगातार हाथ धोने और घर पर रहने की भी अपील की. बता दें कि कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या में ब्राजील दूसरे नंबर पर है.