केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 620 किलोमीटर लंबी नागरिकता कानून विरोधी मानव श्रृंखला का हिस्सा बने. ये मानव श्रृंखला केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के आह्वान पर CAA और NRC के विरोध में बनाई गई थी. श्रृंखला केरल के उत्तरी छोर कसारागोड़ से लेकर दक्षिणी छोर कलियाक्कविलै तक बनाई गई थी जिसमें 70 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ा.