Break Point: टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस (Leander Paes) और महेश भूपति (Mahesh Bhupati) की फिल्म 'ब्रेकप्वॉइंट' (Break Point) का पोस्टर रिलीज हो चुका है. यह फिल्म अश्विनी अय्यर तिवारी (Ashwini Iyer Tiwari) और नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित है, जिसका जल्द ही ज़ी5 (Zee 5) पर प्रीमियर होगा.
यह टेनिस डबल जोड़ी बेहद चर्चित रही है और उनका ब्रोमांस कुछ ऐसा था, जिसके बारे में दुनिया भर में सभी ने प्रशंसा की थी. पेस और भूपति ने अपने करियर में 8 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं.
ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty ने नेहा और टोनी के साथ किया 'कांटा लगा' पर डांस